फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोलर टेक्निकल में दाखिले के लिए एक सीट पर पांच आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रथम सत्र में 20 सीटों पर लिया जाएगा विद्यार्थियों का दाखिला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से एनआईटी चार में वर्ष 2024-25 सत्र में एक वर्षीय 'सोलर टेक्निकल' (इलेक्टिकल) डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए 20 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इन सीटों पर आवेदन के लिए सोमवार दोपहर तक 103 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तारीख मंगलवार रात 12 बजे तक है। ऑनलाइन आवेदन के रिकाॅर्ड के अनुसार अभी तक एक सीट पर पांच विद्यार्थियों के आवेदन आ रहे हैं। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, इसलिए सोलर इलेक्ट्रिशियन की मांग को देखते हुए एनआईटी-4 स्थित आईटीआई में 'सोलर टेक्निकल' पर डिप्लोमा पाठ्यक्रम को शुरू किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बिजली की खपत को कम करने के लिए कई घर और उद्योगों में सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए उद्योगों में सोलर इलेक्ट्रिशियन की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे लेकर पहली बार यह पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसके अलावा जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट पाठ्यक्रम को भी इस सत्र में शुरू किया गया है, लेकिन इसके प्रति विद्यार्थियों की रूचि कम है। रिकॉर्ड के अनुसार इन पाठ्यक्रम में मात्र 10 आवेदन आए, जबकि 20 सीट को स्वीकृत किया गया है। विज्ञान पाठ्यक्रम में 12वीं पास विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी मिट्टी की गुणवक्ता की जांच के साथ, मैपिंग, ट्रैकिंग, नेटवर्किंग समेत अन्य चीजों की पढ़ाई कर पाएंगे। आईटीआई के प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सोलर टेक्निकल (इलेक्टिकल) पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। एक सीट पर पांच छात्रों की दावेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें