फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनएनएम कर्मचारी ने जताया रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काले रिबन बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला अस्पताल में सोमवार को एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर काले रिबन बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। आगामी एक जुलाई को कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दीपक कुमाार, सतपाल बैसला और ताराचंद ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन एनएचएम कर्मचारियों की मांग को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में नाराज कर्मचारियों ने काले रिबन बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलना चाहिए। वर्ष 2017 से 2022 तक स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा किए गए आंदोलन की अवधि को वेतन ड्यूटी अवधि मानते हुए वेतन प्रदान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। प्रदर्शन के बाद भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होती तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें