फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: पहली पत्नी व बेटी ने भतीजे के साथ मिलकर की लिपिक की हत्या, ताला बंद कर भागे

Tue, 05 Apr 2022 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजेंद्र ने ममता नामक महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी। यह शादी विवाह कानून के तहत पंजीकृत है। उनका एक 16 साल का बेटा है। ममता अपने बेटे के साथ चिमनी बाई धर्मशाला के पास रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक की उसकी पहली पत्नी ने बेटी व भतीजे के साथ मिलकर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र (55) के रूप में हुई है। उसका पहली पत्नी व बेटी के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों ने वारदात को अंजाम एसजीएम नगर स्थित अपने घर में सोमवार सुबह सात बजे दिया। इसके बाद सभी शव को घर में ही रखकर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह दूसरी पत्नी मृतक को तलाशते हुए एसजीएम नगर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। उसने सुबह करीब 10:30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतक राजेंद्र सेक्टर-12 स्थित एसडीएम के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लिपिक का कार्य करता था। उसने करीब 32 साल पहले बाला (48) से शादी की थी। वह एसजीएम नगर में रहती थी। हालांकि बाला और राजेंद्र की शादी पंजीकृत नहीं है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजेंद्र ने ममता नामक महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी। यह शादी विवाह कानून के तहत पंजीकृत है। उनका एक 16 साल का बेटा है। ममता अपने बेटे के साथ चिमनी बाई धर्मशाला के पास रहती है। जांच में पता चला है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे बाला ने बेटी सुमन (30) व भतीजे कृष्ण (35) के साथ मिलकर राजेंद्र की लाठी-डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें