फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाउंटेंट के घर पर फायरिंग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कार सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात एनआईटी-2 में एक अकाउंटेंट के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। अकाउंटेंट का कहना है कि उनके ही क्लाइंट ने उनके घर के बाहर गोलियां बरसाई हैं। उनके क्लाइंट का अपने पार्टनर से विवाद चल रहा है और उसे शक था कि अकाउंटेंट उसके सहयोगी की मदद कर रहा है। इस कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। थाना कोतवाली पुलिस ने अकाउंटेंट दिलीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एनआईटी दो ए ब्लॉक निवासी दिलीप कुमार का नेहरू ग्राउंड में ऑफिस है। दिलीप के अनुसार वह विभिन्न फर्मों के अकाउंट संभालते हैं। उनके एक क्लाइंट सेक्टर-28 निवासी हितेश पालटा का मनी एक्सचेंज का काम है और सेक्टर 19 में उसका आफिस है। दिलीप के अनुसार हितेश का अपने साझेदार से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में उसे शक है कि दिलीप उसकी मदद कर रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पहले भी उसने दिलीप को धमकी दी थी। दिलीप ने बताया कि बुधवार रात को 11.30 बजे से हितेश ने उनको फोन करना शुरू किया, मगर उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने दिलीप की मां दर्शना को फोन किया। जब किसी ने फोन नहीं उठाया तो हितेश आधी रात को करीब 12.30 बजे अपने जीजा दीपक लहरी व तीन-चार अन्य साथियों के साथ वह उनके घर पहुंच गया।
दर्शना देवी के अनुसार हितेश व उसके साथियों ने पहले काफी देर तक दरवाजा खटखटाया और गाली गलौच किया। मगर कोई घर से बाहर नहीं निकला और न ही गेट खोला। इस पर हितेश ने ताबड़ तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दिलीप के अनुसार करीब छह राउंड फायर किए गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से तीन खोल बरामद किए हैं। दो नंबर चौकी प्रभारी एसआई धर्मचंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी हितेश पालटा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें