फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा संचालक पर चलाई गोली

विज्ञापन
बल्लभगढ़ सेक्टर दो में महिला को मारी गोली घायल महिला सिविल अस्पताल में उपचाराधीन । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
बल्लभगढ़। बाईपास रोड सेक्टर-दो पर ढाबा चला रहे एक व्यक्ति पर मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। जान बचाकर भागे ढाबा संचालक पर बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों से बचने के लिए ढाबा मालिक एक घर में घुस गया। इस दौरान बदमाशों ने उस पर गोली चलाई, जोकि घर में मौजूद एक महिला के पैर में जा लगी। शोर मचने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में पहले एक निजी अस्पताल में और फिर वहां से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना शहर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

गांव चंदावली निवासी सुरेंद्र का बाईपास रोड सेक्टर-दो में ढाबा है। सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह वह ढाबे पर मौजूद लोगों को नाश्ता करवा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से दो ने अपने चेहरे ढक रखे थे। तीनों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इससे पहले कि वह उनसे गाली-गलौच करने का कारण पूछता, उनमें से एक ने जेब से पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चलाने का प्रयास किया, मगर गोली नहीं चली। इस पर जान बचाने के लिए सुरेंद्र वहां से भाग लिया। तीनों बदमाश भी मोटरसाइकिल लेकर उसका पीछा करने लगे और उन्होंने सुरेंद्र पर भागते हुए गोली चलाई, मगर गोली नहीं लगी। हमलावरों से बचने के लिए सुरेंद्र वहीं एक मकान में घुस गया।
पीछा कर रहे बदमाश भी वहां पहुंच गए और उन्होंने घर के लोगों को सुरेंद्र को बाहर निकालने के लिए कहा। इसी अफरातफरी में बदमाशों ने दूसरी गोली भी चला दी, जोकि घर में बैठी महिला अरस्तुन के पैर में जा लगी। घर में चीख पुकार मच गई। गोली चलने और शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों को जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। महिला को घायल हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन बाद में उन्हें सिविल अस्पताल ले आए। गोली चलने की सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई नितिन उससे रंजिश रखता है और एक बार पहले ही ढाबे पर आकर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे चुका है। सुरेंद्र ने नितिन पर हमला करने का शक जताया है। थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी राजीव कुंड्डू ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से गोली के दो खोल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें