फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनआईटी एक का मामला, पांच घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी एक बाजार में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई। इससे पहले कि आग पर काबू जाता आग ने देखते ही देखते छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी पाकर थाना कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पंहुची। किसी तरह दुकानों में मौजूद लोग और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने बीस से ज्यादा चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। हादसे में दुकानों का अधिकांश सामान जल गया। आग लगने के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं लगा है। शुरूआत में इसे शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर ने बताया कि एनआईटी एक नंबर मार्केट स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे के पास एफ-टू के नाम से एक कपड़े का शोरूम है। रविवार दोपहर करीब एक बजे वहां से धुंआ निकलना शुरू हो गया। शोरूम के सामने ब्रेकरी संचालक ने धुंआ उठता देख शोर मचाया और कपड़ा कारोबारी को आग की सूचना दी। शोर सुनकर सभी दुकानदार बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचतीं आग ने विकराल रूप धारण कर पांच छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की आठ गाड़ियों ने 20 से ज्यादा चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। देर रात तक भी दुकानों से धुंआ निकलता रहा। आग की चपेट में आईं दुकानों में कास्टमेटिक, घड़ी व चश्मे, कपड़े आदि का सामान भरा हुआ था। सूचना पाकर बड़खल विधायक सीमा त्रिखा भी मौके पर पहुंच गईं और हालात का जायजा लिया। व्यापारी नेता रामजुनेजा ने सरकार से इस नुकसान के लिए प्रभावित दुकानदारों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें