फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरोपी ने विभिन्न प्रकार की स्कीम के तहत 90000 रुपये की धोखाधड़ी की

विज्ञापन
विज्ञापन
- लालच के कारण व्यक्ति ने आरोपियों को ऑनलाइन पेमेंट किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। वर्क फ्रॉम होम से ज्यादा पैसे कमाने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा पीड़ित को विभिन्न प्रकार का टास्क पूरा करने पर ज्यादा मुनाफा होने का लालच दिया गया। थाना सेक्टर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी मंजीत ने बताया कि 28 अगस्त को टेलीग्राम एम पर नरेंद्र एडविन अहरेफ्स प्लेटफार्म नामक कंपनी की ओर से मैसेज आता है। उसने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा रेटिंग देने से संबंधित वर्क फ्रॉम होम टास्क के लिए संपर्क किया गया है। उनके द्वारा दिए गए लिंक पर जाकर अकाउंट बनाना है। जिसके बाद आपको शुरू में 10077 रुपये का अमाउन्ट कंपनी के वॉलेट में मिलेगा व उससे आप 33 प्रोडक्टस को रेटिंग देनी है व प्रोडक्ट की रेटिंग देने के लिए आपके वॉलेट में पैसे होना जरूरी है। इस काम को करने के बाद आपको 950 रुपये का बोनस दिया जाएगा, जो कंपनी के वॉलेट में आएगा। जिसे वह टास्क पूरा होने के बाद अपने बैंक अकाउंट से निकाल सकते हैं। उनको कंपनी के वॉलेट में 950 रुपये प्राप्त हुए, जिसको उन्होंने अपने बैंक अकाउंट से निकाल लिया। उसके बाद आरोपी नरेंद्र एडविन से उसी काम से संबंधित चैट होने लगी। 14 सितंबर को उनको कंपनी के वॉलेट में 10077 रुपये डालने के लिए कहा। आरोपी ने कहा कि उनको 6 हजार का मुनाफा होगा। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर दी। आरोपी ने उनको विभिन्न टास्क पूरा करने के लिए लालच देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए। इस दौरान आरोपी नरेंद्र एडविन ने उनको 92140 रुपये डालने के लिए जबरदस्ती की और कहा यदि आप यह पैसे नहीं डालते हैं। तो आपका सारा पैसा फ्रीज हो जाएगा। उसके बाद नरेंद्र एडविन ने टेलीग्राम पर कॉल करके पैसे डालने का दबाव बनाया। उनके द्वारा कई बार मना करने पर आरोपी ने उनको बताया कि उनके फोन का सारा डाटा उनके पास है। अगर पैसे नहीं दिए तो वह उनकी व उनकी पत्नी व बच्चों की फोटो वीडियो एडिट करके न्यूड वायरल कर देगा। इसके अलावा अगर पीड़ित पुलिस को शिकायत देगा तो उसकी पहुंच ऊपर तक है। साथ ही उनको जान से मारने की धमकी दी गई। उनके साथ कुल 89650 रुपये की धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें