फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरपीएस सवाना सोसाइटी में आग से सुरक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले सोसाइटी के लोगों को किया गया जागरुक
विज्ञापन

आग लगने की स्थिति में बचाव और आपातकालीन उपायों की दी गई जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली को देखते हुए ग्रेटर फरीदाबाद स्थित आरपीएस सवाना सोसाइटी में रविवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सोसाइटी की रखरखाव टीम और आरडब्ल्यूए प्रबंधन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में निवासियों को आग से बचाव के जरूरी उपायों और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए प्रधान आकाशदीप पटेल व कार्यकारी सदस्य पंकज शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र सुबह 11 बजे सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में आयोजित हुआ। इसमें आग लगने की स्थिति में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों, आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया और खुद के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में बताया गया। निवासियों को समझाया गया कि आग लगने की घटना के दौरान घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें