फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान अब 12 घंटे करेंगे ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिवाली से शुरू होकर छठ पूजा तक रेलवे स्टेशन पर होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बदलाव किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान अब आठ घंटे की तीन शिफ्ट के बजाय 12 घंटे की दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के अंतर्गत आने वाले फरीदाबाद स्टेशन पर यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्टेशन परिसर में निगरानी बनाए रखना है।
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ड्यूटी व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि स्टेशन पर निगरानी प्रभावी रहे और यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें