फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सिलिंडर से गैस लीक होने पर घर में लगी आग, 3 लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीती रात केली गांव में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण एक घर में आग लग गई। आग में दंपती और 9 साल की बच्ची झुलस गई। जिसके बाद घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की रात करीब 2 बजे एक घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। इस हादसे में इकबाल, उनकी पत्नी राशिदा और 9 वर्षीय बेटी शायदा झुलस गए। इकबाल के भाई इस्माइल ने बताया कि वह घर से कुछ दूर रहते हैं। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। जिसके कारण आग लग गई। हादसे के समय घर का गेट अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें