फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डबुआ कॉलोनी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने पर 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद के सामने जा रही गली में भगवा रंग का बोर्ड लगाने व धार्मिक नारे लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में मस्जिद के सामने जा रही गली में भगवा रंग का बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ हो गया। आरोप है कि कुछ उपद्रवी लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के चलते बेवजह भगवा रंग का बोर्ड गली में काफी समय से लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बोर्ड पर महाबीर गली के साथ ही जय श्री राम समेत अन्य नारे लिखे गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी लक्ष्मण नामक व्यक्ति कई बार इस तरह की हरकतें कर चुका है। पहले भी उसे बाउंड किया जा चुका है। अब आई शिकायत पर लक्ष्मण, गौतम, सुभाष, सोनू, राज कुमार, योगेश समेत 20 से अधिक लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1), 299, 302, 3(5) के तहत डबुआ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को मामले में शिकायत डबुआ कॉलोनी के रहने वाले शबीर अहमद ने दी है। इनका कहना है कि कॉलोनी में 33 फीट रोड पर जामा मस्जिद है। मस्जिद के ठीक सामने एक गली है। यहीं पर लक्ष्मण नामक व्यक्ति भी रहता है। वो बीते लगभग 1 साल से धार्मिक दंगे कराने के लिए उल्टे सीधे काम करता है। कभी शराब पीकर मस्जिद पर हमला करता है और कभी तेज आवाज में स्पीकर चलाता है। ऐसा कर वो लोगों को उकसाने व भड़काने का प्रयास करते हुए गाने चलाता है। आरोप है कि इसमें उसका साथ कई अन्य लोग भी दे रहे हैं। सभी मिलकर अब मस्जिद के सामने वाली गली में बोर्ड लगा रहे हैं। जिस पर धार्मिक शब्द लिखे हुए हैं। इन आरोपियों को समाज व पुलिस ने बार-बार रोकने की कोशिश भी की है।

आरोप है कि शनिवार को भी लक्ष्मण व अन्य सभी लोगों ने इकट्ठे होकर बोर्ड के साथ यहां धार्मिक नारे लगाए। आरोप है कि मस्जिद व धर्म को लेकर वो कई बार अपशब्द कहता रहता है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष थाने पहुंचे । थाने से जाने के बाद इन लोगों ने गली में बोर्ड लगा दिया । मामले में अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


बिट्टू बजरंगी ने भी दिया बयान
रविवार शाम को बीके अस्पताल के पास पहुंचकर गो रक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने भी इस पूरे विवाद को लेकर बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातनियों के साथ पुलिस अन्याय कर रही है। सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। थाने में बैठकर दोनों पक्षों में समझौता होने के बावजूद एफआईआर दर्ज कर देना बेहद निंदनीय है। हम इस एफआईआर के विरोध में पुरजोर तरीके से विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें