फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद हादसे में तीन की मौत: घर में AC फटने से लगी आग, पति-पत्नी और बेटी की गई जान; बेटे की हालत गंभीर

Mon, 08 Sep 2025 09:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद की एक कॉलोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मकान के बाहर लगे एसी में आग लग गई। जिसकी वजह से कमरे के अंदर धुआं-धुआं हो गया। हादसे में तीन  की मौत हो गई है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी में मकान के बाहर लगे एसी की आउटडोर यूनिट में आग लगने से हादसा हो गया। घर के अंदर दम घुटने से पति, पत्नी व बेटी की मौत हो गई है। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


ग्रीनफील्ड्स कॉलोनी के गेट संख्या 10 के अंदर  बनी एक बिल्डिंग के एक फ्लैट में एसी यूनिटमें शॉर्ट शर्किट हो गया। जिसकी वजह से आग फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में  पति-पत्नी और बेटी की मौत हो चुकी है।

फिलहाल, गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मृतकों में पति- सचिन कपूर, पत्नी रिंकू और बेटी सुजान शामिल हैं। वहीं बेटे आर्यन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि पहली मंजिल पर एसी के बाद अंदर फ्लैट में आग फैली तो परिवार बचने के लिए नीचे आ गया। सीढ़ियों में धुंआ होने के चलते ये परिवार दूसरी मंजिल पर ही फंस गया। धुआं इतना भर गया कि अंदर दम घुटने से दंपति, बेटी और कुत्ते की मौत हो गई। युवक गंभीर हालत में है। इस बिल्डिंग में तीसरी मंजिल भी इसी परिवार की है। लेकिन वो खाली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद: व्यापार मंडल प्रधान पर हमला, बेटे-भतीजे को भी किया घायल; कैश-सोना लूटा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें