संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अग्रसेन चौकी क्षेत्र में आने वाली तिरखा कॉलोनी की गली नंबर 6 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगने लगने का मामला सामने आया है। तीसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। बुधवार दोपहर अचानक से कमरे से धुआं उठता देख मकान में रह रहे लोग बाहर आ गए। इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मकान मालिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनका तीन मंजिला मकान है। तीसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। बुधवार की दोपहर 12 बजे अचानक से कमरे से धुआं निकलने लगा। जिसे देख आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। पुलिस ने बताया कि जिस समय आग लगी उस वक्त किरायेदार ड्यूटी पर गए हुए थे। इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया।