फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन वसूली वालों से परेशान दिव्यांग युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ले रखा था 8 लाख रुपये का लोन, परिजनों को आरोप- वसूली के लिए रोज आते थे फोन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। लोन नहीं चुकाने पर सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांग युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि लोन की वसूली के लिए पिछले कई दिनों से कॉल आ रहे थे। इसी से परेशान होकर मंगलवार शाम को उसने कमरे के पंखे से फंदा लगा लिया। उस समय वह घर पर अकेला था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।



मृतक भूपेश सेक्टर 3 में अपनी 50 वर्षीय मां गीता और 24 वर्षीय छोटे भाई के साथ रहता था। वह दोनों भी दिव्यांग है। कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि भूपेश ही घर को चलाने वाला था। उसके छोटे भाई को लकवा हो गया है। इसकी वजह से दवा का खर्चा ज्यादा था। उसी के चलते उसने कई ऑनलाइन लोन एप और बैंकों से करीब आठ लाख रुपये का लोन लिया हुआ था। वह काफी समय से लोन की किस्त नहीं भर पा रहा था। जिससे कि लोन की वसूली करने वाले कर्मचारियों की कॉल व कई बार वह घर भी आते थे। इसी वजह से वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था। मां ने बताया कि मंगलवार को वह अपने छोटे बेटे को डॉक्टर के पास करीब साढ़े पांच बजे लेकर गई थी। उस दौरान वह घर पर अकेला था। करीब दो घंटे के बाद जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि भूपेश पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की शाम को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस को मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अगर परिजनों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें