फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी महज 20–22 दिन पुरानी थी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
बदरपुर बॉर्डर निवासी विकास ने बताया कि वह गुरुग्राम से किराये पर ली हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। वह फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड इलाके में पहुंचे तभी स्कूटी में आग लग गई। उन्हें शुरुआत में पता नहीं चला, लेकिन पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने स्कूटी से धुएं को निकलते देखा और तुरंत उन्हें सतर्क किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो स्कूटी के पिछले टायर के पास से लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे रोका, लेकिन आग तेजी से बढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वहां मौजूद राहगीरों ने मिलकर मिट्टी डालकर आग को बुझाया। विकास ने बताया कि उन्होंने यह स्कूटी 5 जून को जिप कंपनी से किराये पर ली थी। वह ओला, उबर और रैपिडो जैसी राइडिंग सर्विस में चला रहे थे। शुक्रवार शाम भी वह एक सवारी को गुरुग्राम छोड़कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें