फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-14 में देर रात मकान में लगी आग, हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-14 स्थित हाउस नंबर-321 में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता, फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और समय रहते मकान खाली कराए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात स्थानीय लोगों ने मकान से धुआं निकलता देखा। पड़ोसी मनीष राणा ने आसपास के लोगों के साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर तीसरी मंजिल तक रहने वाले सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड कर्मचारी काशीराम ने बताया कि आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य कमरों और आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें