फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-24 में निजी कंपनी में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित मुजेसर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक निजी कंपनी में शाम करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धीरे- धीरे आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में धुआं छा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सूचना मिलने के बाद करीब सात से आठ गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कंपनी के भीतर चल रही सीएनसी मशीन के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद आग लगी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंप्रेसर फटते ही मशीन में चिंगारियां उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मशीनों में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ और तेल के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पास में रखी अन्य मशीनों के साथ-साथ कच्चे और तैयार माल को भी अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी और दमकल विभाग ने तत्परता से कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। रविवार होने के कारण कंपनी में अवकाश था और केवल आठ से 10 कर्मचारी ही कार्यरत थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें