फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरूरपुर इंडस्ट्रीज क्षेत्र में पेंट फैक्टरी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र के सरूरपुर इंडस्ट्रीज क्षेत्र में देर रात एक पेंट बनाने वाली फैक्टरी में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 3 बजे की है, जब फैक्टरी बंद थी और अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात अचानक फैक्टरी से धुएं के साथ तेज आग की लपटें उठने लगीं। साथ ही जलने की आवाजें भी सुनाई दीं। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना मिलते ही संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

कोई जनहानि नहीं, सीमित नुकसान


गनीमत रही कि हादसे के वक्त फैक्टरी में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग से फैक्ट्री में रखे 4 से 5 छोटे ड्रम और कुछ प्लास्टिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारण की जांच कर रहे हैं, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को ही वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी पुष्टि

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण की पुष्टि की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और फैक्टरी के आसपास के इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें