फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल और जीवा आयुर्वेद के कार्यालय में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित एक बैंक्वेट हॉल और जीवा आयुर्वेद के कार्यालय में रविवार रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस व फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सेक्टर-31 फायर स्टेशन के सहायक अग्निशमन अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि देर रात कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर केंद्र से दो अग्निशमन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग तेजी से पूरी इमारत में फैल रही थी। बैंक्वेट हॉल के भूतल से आग पहली मंजिल पर स्थित जीवा आयुर्वेद के कार्यालय तक पहुंच गई। आग की लपटें इमारत से ऊपर उठने लगी थी। इस कारण मौके पर एनआईटी एवं सेक्टर-15 से भी गाड़ियां बुलवाई गई। इस दौरान सात-आठ गाड़ियों की मदद से आग को काफी मशक्कत के बाद काबू कर लिया। रात करीब तीन घंटे तक फायर कर्मियों ने रेस्क्यू कर आग को आसपास के इमारतों में फैलने से बचा लिया। प्रथम दृष्टया जांच में आग बैंक्वेट हॉल में शार्ट सर्किट से लगी थी। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें