फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गायक रोहित सरधाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक महिला को काले रंग की थार ने टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने इस मामले में गायक रोहित सरधाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पर्वतीय कॉलोनी सेक्टर-22 निवासी परमजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह बलजीत कौशिक के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल थीं। उसी दौरान अस्थायी नंबर वाली थार ने उन्हें टक्कर मारी। परमजीत कौर के अनुसार, गाड़ी रोहित सरधाना चला रहे थे। घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पहले समझौते की बातचीत चल रही थी। समझौता न होने पर अब प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें