फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक करोड़ से अधिक राशि के गबन के आरोप में पूर्व अकाउंटेंट पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के पैसे खुद के खाते में ट्रांसफर करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कंपनी के खातों से एक करोड़ तीन लाख रुपये से अधिक की राशि के गबन के आरोप में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पूर्व अकाउंटेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कर्मचारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी की रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया और बाद में लिखित रूप से गबन की बात स्वीकार भी कर ली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा सौंप दी गई है।

सेक्टर-31 स्थित एक औद्योगिक इकाई के संचालक रवि खरबंदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी में नवीन कुमार वर्ष 2020 से अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। जनवरी 2026 में आंतरिक ऑडिट और खातों की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पता चला कि कंपनी की करीब 1.03 करोड़ रुपये की राशि कथित रूप से नवीन कुमार के निजी बैंक खाते में स्थानांतरित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीन फरवरी 2026 को लिखित स्वीकारोक्ति पत्र देकर कंपनी की रकम का दुरुपयोग करने, वित्तीय रिकॉर्ड में हेरफेर करने और पूरी राशि लौटाने का आश्वासन दिया था। उसने अपनी संपत्ति, सोने के आभूषण और अन्य संसाधनों से रकम चुकाने की बात भी लिखित रूप से स्वीकार की थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने बाद में संपर्क बंद कर दिया और शेष राशि वापस नहीं की। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद 16 जून को सेक्टर-31 थाना में आरोपी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें