फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर बवाल: बीयर खरीदने पहुंचे दो दोस्त, सेल्समैन ने कही ऐसी बात; फिर चले लात-घूंसे और बरसाए डंडे

Wed, 07 Oct 2026 04:37 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

बल्लबगढ़ में शराब ठेके पर बीयर खरीदने को लेकर दो युवकों से मारपीट और मोबाइल-नकदी छीनने का आरोप लगा है। पुलिस ने सेल्समैन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शराब के ठेके पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव फतेहपुर बिल्लौच में शराब ठेके पर बीयर खरीदने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों से मारपीट करने और मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगा है। सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सेल्समैन समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी महीपाल ने बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त फारुख के साथ बाइक से गांव के शराब ठेके पर बीयर लेने गया था। उसने दो बीयर के लिए ऑनलाइन 360 रुपये का भुगतान किया और 40 रुपये नकद दिए। 

आरोप है कि इसी दौरान सेल्समैन ने टिप्पणी कर दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। महीपाल का आरोप है कि कहासुनी के बाद सेल्समैन समेत तीन लोगों ने उसके और फारुख के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने रास्ता रोककर फारुख से बीयर की बोतल भी छीन ली।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने मोबाइल फोन छीनने और उसके कवर में रखे 7 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया। उसने बताया कि मारपीट में उसकी नाक और हाथ पर चोट आई, जबकि फारुख के पैर में चोट लगी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें