पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 10 नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित उत्तम चंद पुत्र घुटमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा थावरीया के घर बैठा हुआ था। उसी दौरान यशपाल, वीरेंद्र और अजय वहां से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच बने सिंह और जयभीम ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर सभी को शांत कर उनके घर भेज दिया। शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोग कुल्हाड़ियां, लाठियां और पत्थर लेकर पीड़ित के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि आते ही बने सिंह और जयभीम ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। संवाद