फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बगैर जांच किए वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। आरोपी केंद्र संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र गहलावत के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

जितेंद्र गहलावत ने बताया कि विभाग द्वारा प्रदूषण जांच केंद्रों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए एमवीओ संत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन भी किया गया है। मंगलवार को टीम द्वारा फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर यूनाइटेड पेट्रोल पंप स्थित प्रदूषण जांच केंद्र की जांच की गई तो पाया कि एक मालवाहक को प्रदूषण जांच केंद्र द्वारा एक पीयूसी सर्टिफिकेट जारी किया गया है। यह सर्टिफिकेट बगैर किसी जांच के ही इस मालवाहक के चालक को जारी कर दिया गया। जितेंद्र गहलावत ने बताया कि बगैर जांच के पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करना एक संगीन अपराध है। ऐसे में इस प्रदूषण जांच केंद्र के मालिक व कर्मचारी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 188 आईपीसी व एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव ने निर्देश देते हुए बताया कि जो भी प्रदूषण जांच केंद्र नियमों की अनदेखी करेंगे और गलत ढंग से पीयूसी सर्टिफिकेट जारी करेंगे उनके खिलाफ भविष्य में भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें