फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आदेश की अवहेलना करने पर दो भगोड़े अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वाले दो उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस ने अलग-अलग थानों में नई प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई सेक्टर-31 और मुजेसर थाना पुलिस द्वारा अदालत के आदेश पर की गई।


पहले मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत के आदेश पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मुरारी पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी मूलरूप से नालंदा (बिहार) का रहने वाला है और वर्तमान में एतमादपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ ्र2021 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन सुनवाई के दौरान फरार रहने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक यादव की अदालत के आदेश पर मुजेसर थाना पुलिस ने पंकज निवासी मुजेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर 2020 में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बार-बार सम्मन और वारंट जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें