फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र को पीटने के आरोप में स्कूल प्रबंधन और शिक्षिका पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर के बीआर पब्लिक स्कूल की घटना, पिता की शिकायत पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरूरपुर स्थित बीआर पब्लिक स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर नौ वर्षीय छात्र की पिटाई के आरोप में शिक्षिका पारुल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बच्चे के पिता कुलदीप की शिकायत पर मुजेसर थाना पुलिस ने एक नवंबर को कार्रवाई की है।
कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा 31 अक्तूबर को स्कूल गया था। आरोप है कि सुबह करीब नौ बजे शिक्षिका पारुल ने होमवर्क पूरा न करने पर उसकी पिटाई की। इस पिटाई से बच्चे के कान से खून आने लगा। उसके चेहरे पर उंगलियों के निशान भी पड़ गए। पिता के अनुसार, बच्चे को यह भी धमकाया गया कि यदि उसने घर पर इस बारे में बताया तो उसे अगले दिन से स्कूल नहीं आने दिया जाएगा। बच्चा ठीक से सुन और खाना भी नहीं खा पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजेसर थाना पुलिस ने एक नवंबर को जेजे एक्ट की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बच्चे का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में एक चोट दर्ज की गई थी। डॉक्टर ने ईएनटी विशेषज्ञ की राय लेने की सलाह दी। एक नवंबर को बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे की काउंसिलिंग भी कराई गई। शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और काउंसिलिंग के आधार पर पुलिस ने अब जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें