फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता शिविर में सीखे नेतृत्व के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में जिले के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा के नौ स्वयंसेवकों ने शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, शैक्षणिक, शिविर, बाहरी और साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दल के साथ काम करने, अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और देश की विविधता को समझने के गुर सीखे। एनएसएस जिला समन्वयक सजल सिंह के मार्गदर्शन में कक्षा 12वीं की नौ छात्राएं शिविर में शामिल हुईं। उनके साथ स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सीमा भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करते हैं। प्रतिभागियों को पदक, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें