पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां में होली के दिन दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता नरेश पुत्र धर्मपाल निवासी गांव खेड़ी कलां ने पिनगवां थाने में दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च 2026 को वह अपने घर के सामने गली में परिवार के साथ होली का त्योहार मना रहा था। इसी दौरान गांव के ही शेर सिंह, बिरेन्द्र और अजय पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनके परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद