फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आरटीई के तहत दाखिला न देने वाले तीन स्कूलों पर लगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-कोर्ट ने एक सप्ताह में दाखिला देने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग के नियमों की अनदेखी करने पर परमानेंट लोक अदालत की बेंच ने तीन और निजी स्कूलों को एक सप्ताह के भीतर छात्रों को दाखिला देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने स्कूलों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 40 हजार रुपये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को और 10 हजार रुपये पीड़ित छात्रों को दिए जाएंगे। कोर्ट के आदेश के अनुसार छात्र तेजस को सेक्टर-30 स्थित निजी स्कूल, दिव्यांश को ग्रेटर फरीदाबाद स्थित निजी स्कूल और रत्नदीप को सेक्टर-29 के स्कूल में दाखिला दिया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य मामले में सेक्टर-19 स्थित निजी स्कूल ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कोटे के तहत पात्र छात्रा को दाखिला दे दिया है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को न केवल एडमिशन दिया, बल्कि किताबें, कॉपियां भी मुफ्त में उपलब्ध कराई।
विज्ञापन


हरियाणा अभिभावक एकता मंच के सदस्यों ने इसे अभिभावकों की जीत बताया है। सदस्यों ने अभिभावकों से अपील की कि वे एकजुट होकर निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बिना किसी डर के आवाज उठाएं। बता दें कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिला न देने और मनमानी के कई मामले सामने आए हैं। इस संबंध में विभाग ने ऐसे 44 स्कूलों की सूची तैयार कर मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला को भेजी गई है। रिपोर्ट में छात्रों के हित में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें