फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफआईएमटीएआईए ने उठाई उद्योगपतियों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में किया गया हरियाणा राज्य ईएमपी का आयोजन
विज्ञापन


संवद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के गुरुग्राम कार्यालय में शुक्रवार को हरियाणा राज्य ईएमपी-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीएआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उद्यमियों ने फरीदाबाद और अन्य क्षेत्रों के उद्योगों से जुड़े विभिन्न गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

इस दौरान एचएसआईआईडीसी और नगर निगम फरीदाबाद (एमसीएफ) के बीच लंबित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अगले 15 दिनों के भीतर पूरा करने पर सहमति बनी। इसके अलावा, प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को सरल और एकल (सिंगल टैक्स सिस्टम) बनाने के लिए कई व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उद्योगों पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को समाप्त करने के लिए कन्वेयंस डीड पर लगने वाले डिले चार्ज को हटाने या संशोधित करने के सुझाव को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया गया। उद्यमियों ने ग्रीन एवं क्लीन आईएमटी के तहत आईएमटी औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रीन सेस लागू करके पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के कार्यों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा। वहीं प्रत्येक आईएमटी में एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की मांग रखी गई, जहां कौशल विकास, प्रदर्शनियों, बायर-सेलर मीट, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और जॉब फेयर का आयोजन आसानी से किया जा सके। इस दौरान फरीदाबाद से हेमंत शर्मा, दीपक प्रसाद, वीरभान शर्मा, वीके गुप्ता सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें