फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला ने बताया कि पलवल के एक निर्देशक ने उनकी दो बेटियों को हीरोइन बनाने के लिए मुंबई लेकर गया था। जहां पर उनकी बेटी को बॉलीवुड के एक बड़े अभिनेता से भी मिलवाया। वहीं पर हीरोइन बनने की बात पर निर्देशक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसने विरोध किया तो वह उसको जान से मारने की धमकी भी देता था।
जैसे-तैसे करके उनकी बेटी मुंबई से अपने परिजनों के पास फरीदाबाद आई और इस घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों का आरोप है कि बेटी ने इस घटना से आहत होकर जहर खाकर अपने जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन परिजन उसको समय पर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर अभी उनकी बेटी का उपचार चल रहा है।