फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविश हत्याकांड: नशे के सप्लायर लाला पर पुलिस करेगी पचास हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एमबीए अंतिम वर्ष के छात्र कविश हत्याकांड में इस्तेमाल इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले मुजेसर निवासी लाला पर अब पुलिस पचास हजार का इनाम घोषित करने जा रही है। जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। पुलिस आयुक्त ने इसकी फाइल डीजीपी कार्यालय में भेज दी है।
विज्ञापन

बिजेंद्र उर्फ लाला ने मुजेसर मच्छी मार्केट में अड्डा बना रखा है। अक्तूबर 2018 में क्राइम ब्रांच की तीन टीमों ने संयुक्त छापा मारकर लाला को काबू करने का प्रयास किया था। पुलिस ने लाला के ठिकाने से करीब 19 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ा था। यहां से पुलिस ने लाला के पिता जानी को गिरफ्तार किया। कुछ दिनों बाद क्राइम ब्रांच ने लाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से उसकी जमानत हो गई। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से नशे का कारोबार करने लगा। नशे के साथ ही उसके खिलाफ एक मामला हत्या के प्रयास का भी दर्ज है।
कबाड़ बेचने का काम करता था लाला
बिजेंद्र उर्फ लाला शुरू में कबाड़ का काम करता था। उसी दौरान उसका संपर्क नशेड़ियों से हुआ। उसने गांजा बेचना शुरू कर दिया। शुरुआत में वह छोटे स्तर पर गांजा बेचता था। धीरे-धीरे वह अन्य नशीले सामान जैसे स्मैक, चरस, सुल्फा व नशीले इंजेक्शन तक बेचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें