फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप पर बुक कराकर चालक की कैब लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एप पर बुकिंग कराकर सवारी लेने पहुंचे चालक की कैब लूट का मामला सामने आया है। शनिवार रात को दिल्ली से फरीदाबाद पहुंचे चालक की कैब कार सवार बदमाशों ने लूट ली। लुटेरों ने चालक को धक्का दे कर फेंक दिया और कैब लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने सेक्टर-48 में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गांधी नगर निवासी हर्षित अग्रवाल ने पुलिस को दी बताया कि वह जूम कार कंपनी में कैब चलाता है। कंपनी का मुख्यालय पंजाब के मोहाली में है। उसकी एक शाखा दिल्ली मॉडल टाउन में भी है। शनिवार रात करीब 9 बजे किसी ने उसकी कार सेक्टर-48 के लिए बुक की थी। वह रात करीब साढ़े 10 बजे सेक्टर-48 में सवारी लेने पहुंचा। यह एक सेंट्रो कार में 3 लड़के पहले से मौजूद थे। आरोपियों की गाड़ी के आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। गाड़ी से दो लड़के उतरे और हर्षित से उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे बाहर खींचकर धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर भाग गए। हर्षित ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें