फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कमरे कम बच्चे ज्यादा, सरकारी स्कूल में शिक्षा पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरे स्कूल में चल रही शिफ्ट, आधी जमीन अस्पताल को देने के बाद गैलरी में पढ़ने को मजबूर छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। पुलिस लाइन के सरकारी प्राइमरी स्कूल को भवन न होने के कारण सिविल लाइन के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भेज दिया गया है। इसके कारण दोनों स्कूलों के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है।
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहले से ही कमरों की कमी थी, जिसके कारण छात्रों को गैलरी में बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। अब प्राइमरी स्कूल के लगभग 150 बच्चों के आ जाने से यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई बाधित: दोनों स्कूलों के छात्रों को एक साथ समायोजित करने के कारण उनकी पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है, जिसका सीधा असर उनकी शिक्षा पर पड़ रहा है।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आधी जमीन अस्पताल के अधीन होने से स्कूल के पास जगह की भारी कमी है, जिससे बच्चों को खुले में या गैलरी में बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




इस कारण शिक्षक कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। स्कूल में न तो पर्याप्त कमरे हैं और न ही शिक्षकों की संख्या पूरी है। मजबूरी में कक्षाएं डबल शिफ्ट में चलाई जा रही हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं पुराने भवन में संचालित हो रही हैं, जहां सिर्फ 3 कमरे और 3 ही शिक्षक उपलब्ध हैं। वहीं, छठी से बारहवीं तक की कक्षाएं विद्यालय की गैलरी में लगाई जा रही हैं।



वर्जन

दोनों स्कूलों की कक्षा एक में संचालित होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही कक्षाएं भी डबल शिफ्ट में चलाई जा रही हैं।



-जोगिंदर,प्रधानाचार्य, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें