फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पनीर विक्रेता की हत्या के मामले में पुलिस ने बरामद किया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा को कोर्ट में पेशकर 3 दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बसेलवा काॅलोनी में हुई पनीर विक्रेता प्रवीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जगदीश निवासी सनराइज कालोनी मवई ने थाना ओल्ड में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बेटे प्रवीण की बसेलवा कॉलोनी में पनीर की दुकान है। 2 अक्तूबर को रात करीब 11 बजे उनका बेटा दुकान पर काम करने वाले धर्मेंद्र के साथ घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में बसेलवा कॉलोनी गली नंबर 6 के चौक के पास सागर जनरल स्टोर से जब उनका बेटा सामान ले रहा था तो वहां खड़े राजा व अन्य लड़कों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उन लड़कों ने उसके बेटे के साथ मारपीट की तथा राजा ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर थाना ओल्ड की टीम ने मुख्य आरोपी राजा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें