फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में मकान का छज्जा गिरने से किरायेदार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में हादसा, रोजगार की तलाश में दो माह पूर्व बिहार से आया था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी के 27 फीट रोड स्थित गली नंबर-चार में मंगलवार को बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इसके साथ ही छज्जे पर खड़ी 28 वर्षीय महिला नीचे आ गिरी और मलबे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें बादशाह खान नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मूलरूप से बिहार के सारण जिला निवासी लाडली खातून (28) के रूप में हुई है। वह अपने पति कुसमा मोहम्मद और छह माह की बेटी के साथ डबुआ कॉलोनी में रमन भारद्वाज के मकान में किराये पर रहती थी। परिवार करीब दो महीने पहले ही रोजगार की तलाश में फरीदाबाद आया था।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान लाडली खातून कुछ समय के लिए मकान के छज्जे पर खड़ी थीं। लगातार हो रही वर्षा के कारण छज्जा जर्जर होकर कमजोर हो चुका था, जो अचानक गिर गया। छज्जा गिरते ही लाडली भी नीचे आ गिरीं और उनके ऊपर भारी मलबा गिर गया।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोग

चीख-पुकार सुनकर आसपास के निवासी और मृतका के पति कुसमा मोहम्मद बाहर आए। स्थानीय निवासियों की सहायता से महिला को मलबे से बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक चोटें आने के कारण कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई।


पति बोले-संभलने तक का नहीं मिला मौका

कुसमा मोहम्मद ने बताया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का अवसर ही नहीं मिला। दो माह पूर्व ही वे गांव से फरीदाबाद आए थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना के बाद छह माह की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा शव

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि डबुआ थाने को छज्जा गिरने से महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल मकान मालिक के विरुद्ध कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि परिजन शिकायत देते हैं, तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें