फरीदाबाद। बेटियों की शादी के लिए रखे सोने के जेवर चोरी हो गए। पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर स्थित सूर्या कॉलोनी में मंगलवार रात महिला अपने दोनों बेटियों के साथ मायके में जन्मदिन समारोह में गई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली। पीड़िता शहनाज ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी गायब हैं। कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है। संवाद