फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 17वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-87 की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी की घटना
विज्ञापन

नीट में कम नंबर आने से थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भूपानी थाना क्षेत्र के सेक्टर-87 की एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में बृहस्पतिवार को छात्रा ने ए2 की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 20 वर्षीय दानविटा के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ सेक्टर-88 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स में रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच उसने छत से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले नीट की अंसर शीट आई थी। जब उसने चेक किया तो उसकी अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं मिले थे। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। परिजनों के अनुसार इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। जानकारी के अनुसार परिवार मूलरूप से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला है और काफी समय से किराए पर फरीदाबाद में रह रहा है। मृतका के पिता कटेश्वर जेसीबी कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत हैं। घटना के समय उसकी मां विजयवाड़ा गई हुई थीं, जबकि छात्रा घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से पहले छत पर रखा जरूरी सामान
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि वह ए1 टावर में रहती थी। हादसे से पहले वह टावर दो की छत पर गई। वहां पर जाकर उसने पहले चप्पल उतारी, उसके बाद छत की बाउंड्री वाॅल पर अपना फोन, हाथ में पहनने वाला ब्रेस्लेट और चश्मा रखा। उसके बाद छत से कूद गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही भूपानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें