फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और मारपीट, विरोध करने पर दी जातिसूचक गालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की एक मसाला कंपनी में महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कार्यस्थल पर एक सहकर्मी ने उसके साथ अश्लील हरकत की और जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अपने भाई को बुलाकर उसे पीटा और जातिसूचक अपशब्द कहे। तिगांव थाना पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 10 मार्च को कंपनी में काम कर रही थी, तभी पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक ने उसे आंख मारकर गंदी हरकत की। विरोध करने पर आरोपी के भाई ने मौके पर पहुंचकर मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें