फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांसद खेल महाकुंभ में महिला खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सांसद खेल महाकुंभ के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में विभिन्न खेलों में महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। जिले के खिलाड़ियों ने कई मुकाबलों में शीर्ष स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

हॉकी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-12 की टीम बी पहले स्थान पर रही। नेशनल स्टाइल कबड्डी में भी सेक्टर-12 फरीदाबाद ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन महिला एकल में ट्विंकल मलिक ने जीत दर्ज की। युगल में ट्विंकल मलिक और कंगना की जोड़ी विजेता बनी। बास्केटबॉल में फरीदाबाद स्पोर्ट्स नर्सरी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में नाहर सिंह स्टेडियम की टीम पहले स्थान पर रही। टेबल टेनिस एकल में चैतन्या और युगल में चैतन्या व काइरा की जोड़ी ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल में होली एंजेल्स स्कूल फरीदाबाद पहले स्थान पर रहा।
सर्कल कबड्डी में बजरंग कबड्डी क्लब बंचारी पहले स्थान पर रहा। खो-खो में राजकीय हाई स्कूल जुन्हेरा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में 42 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले हुए। फेंसिंग की ईपी, फॉयल और सेबर स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कुश्ती में 50 से 72 किलोग्राम तक के भार वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें