फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईएमटी सेक्टर-67 में 21 नवंबर को होगी दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 21 नवंबर को आईएमटी सेक्टर-67 में दौड़ प्रतियोगिता होगी। महामाई रियल्टर्स इंडिया के सहयोग से यह आयोजन ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ'' और ''नशा मुक्त हरियाणा'' का संदेश देगा।
विज्ञापन

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग हैं। 12 से 14 वर्ष के बालक-बालिकाएं 200 मीटर दौड़ में, 14 से 16 वर्ष के प्रतिभागी 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। सभी वर्गों में पदक जीतने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने का कोई शुल्क नहीं होगा। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उभरते खिलाड़ियों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने का प्रयास होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें