संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार सुबह से मौसम साफ बना रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। दिनभर आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के आसपास है।
हालांकि मौसम में यह स्थिरता ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। विभाग ने आज और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आज और मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।
इससे अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को सलाह दी गई है कि वे बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतें, खासकर सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में गर्मी को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या तय करें।