फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर में एक ही रात दो पिकअप गाड़ियां चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। शहर में चोरों ने एक ही रात दो पिकअप गाड़ियों को निशाना बनाया। दया कॉलोनी और झावर नगर में घरों के पास खड़ी दोनों गाड़ियां चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दया कॉलोनी निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपना छोटा हाथी वाहन हनुमान मंदिर के पीछे रास्ते में खड़ा किया था। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे वाहन गायब मिला। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


दूसरी घटना में वसंत विहार निवासी मयंक गौतम की बोलेरो पिकअप चोरी हो गई। चालक गोविंद ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे गाड़ी झावर नगर में हरियाणा फर्नीचर शोरूम के सामने खड़ी की थी। सुबह गाड़ी गायब मिली। मयंक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। फुटेज में दोनों युवक सुबह 3:49 बजे पिकअप लेकर जाते नजर आए। गाड़ी में कपड़े भी रखे हुए थे।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें