फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली नहीं तो पानी भी नहीं, लोहागढ़ के प्रदर्शन से शहर की सप्लाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव लोहागढ़ में लंबे समय से जारी है बिजली संकट, रविवार को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- बिजली मांगते ग्रामीणों ने पानी को बनाया हथियार, शहर की जलापूर्ति की ठप्प

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव लोहागढ़ में लंबे समय से जारी बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। करीब 150 से 200 ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप पलवल शहर को होने वाली पानी की सप्लाई बंद कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद बिजली और पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल किए जाने के बाद भी उन्हें न तो शहर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं और न ही गांव जैसी मूलभूत राहत। उनका कहना है कि नगर परिषद में शामिल होने के बावजूद बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। लगातार लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली और पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उधर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें