फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रांसफार्मरों में खराबी से शहर के कई इलाकों में बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली, सेक्टर-10 समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ट्रांसफार्मरों में आ रही तकनीकी खराबी और ओवरलोडिंग के कारण लोगों के घरों की बिजली बार-बार गुल हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लंबे कटों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसका असर अब जलापूर्ति पर भी पड़ने लगा है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पाली, भारत कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-10, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-24, संजय कॉलोनी, चाचा चौक, भड़ाना चौक, एनआईटी-5 और एनआईटी-3 समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


संजय कॉलोनी निवासी राहुल और कमलेश का कहना है कि दिन और रात में कई बार बिजली कट रही है। कई क्षेत्रों में घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो रही, जिससे घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं।

सेक्टर-3 निवासी विनोद ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। मोटर नहीं चल पाने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है।


बिजली निगम के कंट्रोल रूम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंच रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कई जगह ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने के कारण ओवरलोड की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन




वहीं, अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने और फॉल्ट ठीक करने का काम लगातार जारी है। टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें