फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिता-पुत्र लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। आर्य नगर में रहने वाली महिला का पति व उसका तीन साल का बेटा 19 अक्तूबर से लापता है। महिला की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आर्य नगर निवासी चांदनी मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी बिहार निवासी राजू से हुई थी। इस दौरान उन्हें एक बेटा हुआ जो अब तीन साल का है। राजू से अलग होने के बाद करीब एक साल पहले महिला ने प्रशांत नामक युवक से दूसरी शादी की थी और वह इस समय सात माह की गर्भवती हैं।


चांदनी ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर को उनका पति प्रशांत बेटे रॉकी के साथ घर से निकले थे। उसके बाद नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें