फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलीगढ़ और आगरा रूट पर सुबह चार बजे से चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईदूज पर रोडवेज प्रशासन ने की तैयारी, चंडीगढ़ के लिए साढ़े तीन बजे रवाना होगी बस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भाईदूज पर अपने घर जाने वालों को परेशानी न हो उसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ और आगरा रूट पर सुबह चार बजे बसों को रवाना किया जाएगा।

गोवर्धन, भाईदूज की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों के लिए बुधवार की सुबह निकलने लग गए हैं। वहीं महिलाएं बृहस्पतिवार की सुबह अपने भाई के पास पहुंचने के लिए रवाना होंगी। उसके लिए बल्लभगढ़ बस डिपो की ओर से सुबह चार बजे से आगरा व अलीगढ़ के लिए बसों को रवाना शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए भी बस साढ़े तीन बजे रवाना होगी। वहीं दूसरे और त्योहारों के कारण यूपी रोडवेज के अलावा निजी बसों का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण निजी बस वाले मनमर्जी का किराया वसूलते हैं। वहीं कुछ बसों के परिचालकों की ओर से यात्रियों को टिकट भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि फरीदाबाद औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां पर बाहरी राज्यों के लोग रहते हैं। उनके अनुसार सबसे ज्यादा भीड़ आगरा व अलीगढ़ के रूटों पर रहेगी। इसलिए उनकी ओर से बृहस्पतिवार को कम से कम 30 से 40 बसें अलीगढ़ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें