फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संतुलित खाद उपयोग अपनाएं किसान, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने जिले में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर निजी एवं सरकारी खाद विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक डॉ. बाबू लाल ने की।
विज्ञापन


बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि संतुलित खाद उपयोग से फसल उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी लंबे समय तक बनी रहती है। खाद विक्रेताओं से किसानों को वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप उर्वरकों के प्रयोग के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

गुण नियंत्रण निरीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी विक्रेता अपने स्टॉक का नियमित मिलान पीओएस मशीन के रिकॉर्ड से करें तथा उर्वरकों का वितरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के अनुसार ही करें। तकनीकी सहायक डॉ. आनंद प्रकाश ने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता कालाबाजारी या अनियमितता करते पाया गया तो उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 के तहत उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने एसएसपी, एनपीके और बायो-फर्टिलाइजर के संतुलित उपयोग के फायदे भी बताए। विभाग ने किसानों से मिट्टी की जांच और फसल की जरूरत के अनुसार ही उर्वरकों का प्रयोग करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें