फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बारिश में भी जारी रहा किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोतई गांव में किसानों का धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण धरना स्थल पर किसानों के टेंट के पाइप टूट गए और तिरपाल भी फट गया। इसके बावजूद किसानों के हौसले कम नहीं हुए और उन्होंने अपने वाजिब हक के लिए संघर्ष जारी रखा।


भारी बारिश के बीच भी किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह धरना दिन-रात जारी है। किसानों ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट तंत्र के कारण उन्हें धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को धरना स्थल पर राजपाल, बीरम, राजेंद्र वैष्णव, वेदप्रकाश, सोनू, कृष्ण पंडित, मोनू पंडित, कुलदीप, आकाश एडवोकेट, नरेश और हरीश सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें