किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई
बल्लभगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा फरीदाबाद के आह्वान पर बुधवार को लोहड़ी के पर्व पर जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के पास किए गए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी। अध्यक्षता मास्टर वीरेंद्र सिंह दयालपुर ने की। इसका संचालन नहरपार किसान संघर्ष समिति के संयोजक सत्यपाल नरवत ने किया। किसान वहां से करीब 12 बजे नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के गेट के सामने पहुंचे ।
रेलवे फ्रंट कॉरिडोर किसान संघर्ष समिति ने अपना मांगपत्र उपायुक्त की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से किसानों ने मांग रखी कि उत्तर प्रदेश में किसानों को प्रत्येक हिस्सेदार को 5.50 लाख रुपये दिए हैं, ऐसे में रेलवे विभाग फरीदाबाद में भी उसी तर्ज पर मुआवजा दें। इसी तरह पलवल में एसडीएम ने नवंबर, 2020 में प्रत्येक हिस्सेदार के 5.50 लाख रुपये मंजूर कर दिए है। इस अवसर पर मुख्य रूप से खेड़ी कलां से गोविंद, प्रकाश चंद, मंगलीराम, घूरेलाल, रामकिशन, नीमका से राजवीर नागर, संजीव नागर, सद्पुरा से शिवकुमार शर्मा, लखपत, दयालपुर से रविंद्र, मनवीर, मास्टर महावीर, अनिल, बुखारपुर से नरेशपाल, रामनारायण, फरीदपुर से राजसिंह, सुरेंद्र, दयाराम तंवर, पृथला, रणवीर सिंह, ईश्वर सिंह चौहान( लालपुर), कपिल चौहान महातपुर, राजीव रंजन त्यागी करनेरा, नाहर सिंह धारीवाल, देवी सिंह लांबा जवां से, बाबू बोहरा जाजरू, लाल सिंह अजरौंदा, भूप सिंह मिर्जापुर उपस्थित रहे।